Dehradun NewsHighlightUttarakhand

पूर्व और वर्तमान पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप, धमकी देकर दिया घटना को अंजाम

रायपुर क्षेत्र की एक महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक इनमें से एक पुलिसकर्मी सेवानिर्वित हो चुका है। जबकि दूसरे की तैनाती पुलिस लाइन में है। महिला ने आरोप लगाए हैं की पुलिसकर्मी ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने दुष्कर्म का लगाया आरोप

महिला की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी है कि कुंवर पाल सिंह नेगी निवासी रायपुर वर्तमान में पुलिस विभाग से सेवानिर्वित हो चुका है। महिला का आरोप है की कुंवर पाल सिंह नेगी पिछले कुछ समय से उससे छेड़छाड़ कर रहा था। वो सुबह घूमने जाती तो आरोपित वहां भी उसका पीछा करता।

पुलिस लाइन पर तैनात पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

महिला ने कुंवर पाल सिंह नेगी पर आरोप लगाया की उसने डरा धमकाकर उसे एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया साथ ही किसी को इस बारे में बताने पर महिला की बेटी और पति को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी कुंवर ने अपने दोस्त कुलवीर को बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने को कहा। बता दें कुलवीर इस समय पुलिस लाइन में तैनात है।

मामले में जांच जारी

जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया की महिला की शिकायत पर दोनों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर दोनों पर कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें