UttarakhandBig NewsHaldwani News

मुंबई के पत्रकार की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ साल से चल रहा था फरार

मुंबई के मिड डे अखबार के पत्रकार जे डे की हत्या के आरोपित दीपक दलवीर सिंह को एसटीएफ ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें आरोपित पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहा था। आरोपित मुंबई की अमरावती सेंट्रल जेल से पेरोल पर बाहर आकर हल्द्वानी में छुपा हुआ था।

मुंबई के पत्रकार की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

आरोपित दीपक दलवीर सिंह ने साल 2011 में मुंबई के मिड डे अखबार के पत्रकार जे डे की हत्या की थी। हत्या के आरोप में आरोपी उम्रकैद की सजा काट रहा था। दीपक अंडरवर्ड के डॉन छोटा राजन का भी करीबी है।

नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार

गुरुवार को दीपक दलवीर सिंह को स्पेशल टास्क फोर्स ने भारत नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

नैनीताल पुलिस ने रखा था 25 हजार रुपए का ईनाम

शातिर आरोपित दीपक दलवीर सिंह अपनी पेरोल से फरार होकर हल्द्वानी पंहुचा था। लंबे वक्त से एसटीएफ आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। बता दें नैनीताल पुलिस ने आरोपित पर 25 हजार रुपए का ईनाम भी रखा था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें