HighlightChampawat News

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, अचानक घर से हो गई थी लापता

लोहाघाट थाना क्षेत्र के खेतीखान क्षेत्र से नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को रविवार गिरफ्तार कर पॉक्सो सहित दुष्कर्म की गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

अचानक घर से लापता हो गई थी छात्रा

मिली जानकारी के मुताबिक 6 मार्च को खेतीखान क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। नाबालिग की मां की तहरीर पर लोहाघाट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 9 मार्च को मुकदमा दर्ज किया था। लोहाघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोहाघाट थाने में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 में मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की।

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक ने बताया शनिवार देर शाम टनकपुर पुलिस के द्वारा नाबालिग छात्रा को संदिग्ध हालत मे घूमते हुए धुनाघाट क्षेत्र के रहने वाले युवक अमन सिंह के साथ बरामद किया। दोनों से पूछताछ करने पर दोनों ने घर से भागने की बात पुलिस को बताई। जिसके बाद लोहाघाट पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सूचना मिलने पर जांच अधिकारी सुष्मिता राणा पुलिस टीम के साथ टनकपुर गई और दोनों को लोहाघाट थाने लाई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक अमन सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 आईपीसी तथा पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें