HighlightAlmora News

रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग पर हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत

रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग से सड़क हादसे की खबर सामने आ यही है। हादसा बुधवार सुबह का बताया जा रहा है। हादसे में वहां चालक की मौत हो गई।

रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग पर हादसा

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग पर मजखाली के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे में चालक की मौत

मृतक चालक की पहचान कैलाश सिंह (56) पुत्र नारायण सिंह निवासी बब्बर खोला, मजखाली रानीखेतके रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें