UttarakhandBig NewsUttarakhand Chamoli News

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जाम में फंसी थी कार, पहाड़ से पत्थर गिरने से चालक की मौत

बदरीनाथ हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।

हाईवे पर मलबा आने से लगा लंबा जाम

हादसा बुधवार शाम को पीपलकोटी से करीब एक किलोमीटर आगे तैला घाम पर जाम में फंसी एक गाड़ी में हुआ। तेज बारिश के चलते पीपलकोटी के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आ गिरा था। जिस कारण हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ था। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक की मौत

हाईवे पर जाम लगने के चलते सभी सवारियां गाड़ियों से बाहर निकल गई थी। लेकिन चालक वाहन में ही बैठा रहा। पहाड़ी से गाड़ी पर पत्थर गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमन फर्स्वाण (42) पुत्र इंदर फर्स्वाण जखोली रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें