HighlightPauri Garhwal News

हादसा। गुमखाल- सतपुली के बीच बैंड पर गिरी कार, महिलाएं और बच्चे थे सवार

ACCIDENTनजीबाबाद बुआखाल नेशनल हाईवे पर एक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ये हादसा गुमखाल – सतपुली के बीच कुल्हड़ बैंड पर हुआ है। यहां एक कार खाई में जा गिरी है। इस कार में महिलाएं और बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया है। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रहीं हैं। वहीं कार चालक और बच्चे सुरक्षित हैं। उन्हें हल्की चोटें आईं हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची हैं। घायलों को हंस अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें