Big NewsTehri News

टिहरी में हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं की कार

टिहरी के प्रतापनगर में चारधाम यात्रियों से सवार कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में चालक समेत चार लोग सवार थे।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी श्रद्धालुओं की कार

हादसा रविवार को प्रतापनगर के नगर पंचायत लम्बगांव के उत्तरकाशी मोटर मार्ग का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार लम्बगांव बाजार से तीन किलोमीटर दूर चवाड़ बैंड के पास श्रद्धालुओं की कार होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कार में उत्तर प्रदेश के यात्री सवार थे।

चारधाम यात्रा पर आए थे श्रद्धालु

सभी यात्री चारधाम यात्रा के लिए गंगोत्री से केदारनाथ की ओर जा रहे थे। यात्री घनसाली से केदारनाथ की ओर जाने वाले मार्ग से भटकर लम्बगांव श्रीनगर वाले मार्ग पर चले गए। वहां से वापस लौटने के दौरान गाडी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों का रेस्क्यू शुरू किया।

सभी यात्री बताए जा रहे सुरक्षित

गनीमत रही कार में सवार सभी लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया। रात करीब आठ बजे तक स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी द्वारा कार को खाई से बाहर निकाला गया। कार में सवार सभी लोग सकुशल बताए जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें