Champawat NewsBig News

टनकपुर-चंपावत NH में हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप वाहन, एक की हालत गंभीर

टनकपुर-चंपावत एनएच से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. चम्पावत से टनकपुर की ओर जा रहा पिकअप वाहन सूखीढांग के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रहा है.

अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप वाहन

हादसा शुक्रवार सुबह का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन चम्पावत से टनकपुर की ओर जा रहा था. इस दौरान सूखीढांग के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक को मामूली चोट आई है. जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रहा है.

एक व्यक्ति की हालत गंभीर

राहगीरों की मदद से घायल व्यक्ति को वाहन से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से टनकपुर उप जिला चिकित्सालय भिजवाया गया. व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है वाहन सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें