Big NewsPithoragarh News

पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, कार खाई में गिरी, दो की मौत

pithoragarg newsपिथौरागढ़ में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा कार के खाई में गिरने से हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात पिथौरागढ़ के जौलजीवी झूलाघाट मोटर मार्ग पर एक कार (यूके 05 टीए 3501) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिमलखेत निवासी भुवन राम(46) पुत्र श्यामू राम और राम(45) पुत्र शेर राम निवासी डंबर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि ये दोनों ही जौलजीबी मेले से लौट रहे थे। देर रात इनकी कार खाई में अनियंत्रित होकर गिरी। चूंकि जहां हादसा हुआ वहां आसपास आबादी नहीं है और ठंड के चलते आवागमन भी काफी कम हो गया है ऐसे में हादसे का पता सुबह चल पाया।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को खाई में निकाला है। शवों का पंचनामा करने के बाद उन्हे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार देर रात जौलजीबी झूलाघाट मोटर मार्ग में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

https://youtu.be/wTiAaCQFGXs

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें