Nainital NewsBig News

नैनीताल में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, छह लोग घायल

नैनीताल से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. नैनीताल तिराहे से पांच किलोमीटर ऊपर नैनीताल की तरफ एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में छह लोग घायल बताए जा रहे हैं.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन

हादसा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे के आसपास का बताया जा रहा है. नैनीताल तिराहे से पांच किलोमीटर ऊपर नैनीताल की तरफ आ रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

हादसे में छह लोग घायल

हादसे के दौरान वाहन में छह लोग सवार थे. पुलिस ने सभी को खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया. जहां से सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है वाहन चालक मोड पर अपना संतुलन खो बैठा था. जिस वजह से हादसा हो गया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें