Pauri Garhwal NewsBig News

कोटद्वार में हादसा : डंपर की चपेट में आने से छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत

कोटद्वार से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. डंपर की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

डंपर की चपेट में आने से छात्र की मौत

हादसा शुक्रवार सुबह सतपुली एकेश्वर मार्ग का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार डंपर की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई.

परिजनों में पसरा मातम

छात्र की पहचान विजय ग्वाडी पुत्र बृजमोहन ग्वाडी के रूप में हुई है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद से छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें