Big NewsPithoragarh News

फिर हुआ होकरा में हादसा, दो की मौत, छह दिन पहले यहीं गई थी 10 लोगों की जान

पिथौरागढ़ के होकरा में मंगलवार सुबह फिर से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसी जगह पर एक हफ्ते पहले 10 लोगों की हादसे में जान चली गई थी।

पिथौरागढ़ के होकरा में फिर हुआ हादसा

मंगलवार को पिथौरागढ़ के होकरा में फिर से हादसा हो गया। मंगलवार की सुबह ही एक अल्टो कार खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

बता दें कि ये हादसा उसी जगह पर हुआ है जहां पर बीते हफ्ते एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के 10 लोगों की मौत हो गई थी। 10 लोगों में दो सेना के जवानों की भी मौत हो गई थी।

पुलिस मौके के लिए हुई रवाना

हादसे की खबर मिलते ही नाचनी थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। इसके साथ ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है।

बता दें कि बागेश्वर से होकरा मंदिर जा रहे लोगों की बोलेरो के हादसे के शिकार होने के बाद पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चौपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद लोग यहां से वाहनों को ले जा रहे हैं।

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के रहने वाले हैं मृतक

मिली जानकारी के मुताबिक कार दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह 45 वर्ष और यमुना 35 वर्ष बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि खुशाल सिंह और यमुना दोनों के विवाहित होने के बाद भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले तीन दिनों से दोनों लापता थे। महिला के के परिजनों ने कपकोट थाने में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें