Haridwar NewsBig News

कोहरे के कारण रुड़की में हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी कार, दो युवकों की मौत

रुड़की से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. कोहरे में चलते एक कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार चालक घायल बताया जा रहा है.

कोहरे के कारण रुड़की में हादसा

हादसा सोमवार का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार एक कार दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही थी. कार जैसे ही मंगलौर-हरिद्वार बाईपास पर नगला इमरती गांव के सामने पहुंची तभी कोहरे के चलते आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी. हादसे में कार सवार विकास कुमार (24) पुत्र चंद्ररु पासवान निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार और प्रिंस कुमार (22) पुत्र मुकेश कुमार निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार की मौत हो गई. जबकि चालक सागर निवासी दिल्ली घायल बताया जा रहा है.

दो युवकों की मौत, चालक घायल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल चालक को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है. जिसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें