Big NewsDehradun News

देहरादून में हादसा, ट्रक ने कई लोगों को कुचला, एक की मौत, कोहराम

accident chandrabaniदेहरादून के चंद्रबनी इलाके में एक ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि हादसा ट्रक के ब्रेक फेल होने से हुआ।

जानकारी के अनुसार चंद्रबनी इलाके में एक ट्रक बेकाबू हो गया। ट्रक के ब्रेक फेल होने से उसने सड़क पर जा रहे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कई बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए। इसमें से एक की मौके पर ही मौत गई जबकि दो बाइक सवार बुरी तरह घायल हैं।

इसके साथ ही सड़क किनारे दुकान लगाकर बैठा एक व्यक्ति भी इस ट्रक की चपेट में आ गया है और गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने घायलों को सबसे पहले सड़क से किनारे किया इसके बाद पुलिस को सूचना दी है। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को भी सूचना दी। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है और घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं वाहनों को टक्कर मारने के बाद ट्रक भी कुछ आगे बढ़कर रुक गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें