Dehradun NewsHighlight

ये कैसा खिलवाड़? कोविड वार्ड में घुस गए ABVP कार्यकर्ता, विपक्ष ने बताया प्रोटोकॉल उल्लंघन

uttarakahnd latest update news

देहरादून के दून कोविड अस्पताल के कोविड वार्ड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी के कथित कार्यकर्ताओं के के घुसने का मामला अब राज्य में तूल पकड़ने लगा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं विपक्ष इस मसले पर हमलावर है।

दरअसल गुरुवार को देहरादून के पत्रकारों के मोबाइल पर एक वीडियो आया। इस वीडियो में पीपीई किट पहने एक युवा एक आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों को जूस पिलाते हुए दिख रहा है। वहीं युवक की पीपीई किट पर एबीवीपी का एक स्टीकर चिपका हुआ है। बैकग्राउंड से आती आवाजों में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के जरिए हो रही सेवा को बताते हुए एक आवाज सुनी जा सकती है।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो दून अस्पताल के कोवि़ड वार्ड का है और यहां एबीवीपी कार्यकर्ता कोविड के मरीजों से मिलने पहुंचे थे।

वहीं विपक्ष ने इस मसले पर सरकार को घेरा है। कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा है कि ये कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और सरकार को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं गरिमा माहरा ने दून अस्पताल के प्रबंधन पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या कोविड वार्ड में किसी को भी जाने की इजाजत दी जा सकती है क्या?

वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद देहरादून के डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।

वीडियो देखिए –

https://youtu.be/q5BZ6cS2RBs

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें