दिल्ली विश्वविघालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने तीन पदों पर की जीत दर्ज, उपाध्यक्ष पद पर NSUI ने मारी बाजी

दिल्ली विश्वविघालय में हुए छात्रसंघ के चुनाव के नतीजे आ गए हैं। केंद्रीय पैनल के चार पदों के लिए वोटिंग हुई थी। वहीं तीन पदों पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित एमएसयूआई ने जीत दर्ज की है। एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव संयुक्त और सचिव पद पर जीत दर्ज की है।
बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनावों मे हमेशा एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलती है। केंद्रीय पैलन के लिए 52 कॉलेज और विभागों में चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए गए, जबकि कॉलेज संघ चुनावों के लिए मतदान कागजी मतपत्र पर हुआ। फीस वृद्धि, किफायती आवासका अभाव, कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान सुरक्षा और मासिक धर्म अवकाष चुनाव में छात्रों के लिए मुख्य मुद्दे रहे। इन चुनावों में एबीवीपी, एनएसयूआई, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थित स्टूडेंट्स ऑफ इंडिया और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी लेनिनवादी समर्थित ने सभी चार पदों के लिए उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था।
एबीवीपी ने चार पदों पर जीत दर्ज की
वहीं इन दिल्ली विश्वविघालय चुनावों में एबीवीपी ने चार पदों पर जीत दर्ज की है। दिल्ली विश्वविघालय के अधिकतर कॉलेजों और संकायों के लिए दिल्ली विश्वविघालय मुख्य प्रतिनिधि निकाय है। हर कॉलेज का अपना अलग छात्र संघ भी है, जिसके लिए हर साल चुनाव होते हैं। एबीवीपी की ओर से तुषार डेढ़ा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।