Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : छोटे भाई की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट

रुड़की। रुड़की में झबरेड़ा में एक बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या करदी। झबरेड़ा पुलिस ने छोटे भाई की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के मानकपुर आदमपुर गांव में छोटे भाई की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को प्रेस वार्ता में एसपी देहात ने बताया कि 20 फरवरी को मानकपुर आदमपुर निवासी सुधीर अपने भतीजे लक्की को जन्मदिन की पार्टी भी ले गया था। इस बात से लक्की के पिता राजेश कुमार नाराज थे। इसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था। जिसके बाद राजेश ने अपने छोटे भाई सुधीर को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया. वहीं पुलिस ने चाकू गन्ने के खेत से बरामद कर लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें