Uttarakhand

गोवा में उत्तराखंडियों से मिले विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार

abhinav kumar in film festivalविशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने गोवा में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से भेंट की। उन्होंने कहा कि सभी प्रवासियों का उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका है। अभिनव कुमार ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तराखंड को 2025 तक देश का आदर्श राज्य बनाने का लक्ष्य है। इसमें हर वर्ग से भागीदारी का आहवान किया गया है। इसी उद्देश्य को प्रवासी संघठन भी साथ आए हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रवासियों को हर सम्भव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गोवा में उत्तराखंड की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहायता दी जाएगी।

इस अवसर पर गढ़वाली कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष के.एल. कोटनाला ने गोवा आने पर विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ है जब किसी उत्तराखंड सरकार के किसी प्रतिनिधि द्वारा गोवा में निवास कर रहे प्रवासियों से संवाद किया है। केएल कोटनाला ने कहा कि हम लोग यहां पर उत्तराखंड महोत्सव कार्यक्रम करना चाहते है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें