TrendingHighlight

Abhinav Arora को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी, परिवार ने किया दावा, जानें

सोशल मीडिया पर आजकल बाल संत अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) सुर्खियों में बने हुए है। इसी बीच खबर आई की अभिनव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। इस बात का दावा अभिनव के परिवार ने किया है। उसकी मां के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से अभिनव को धमकी मिली है। उसने कुछ ऐसा किया ही नहीं है कि उसे धमकी मिले।

अभिनव की मां ने किया दावा

मीडिया से बातचीत के दौरान Abhinav Arora की मां ज्योति अरोड़ ने बताया कि उनके बेटे ने भक्ति के अलावा ऐसा कुछ नहीं किया है। जिसकी वजह से उसे इतना सब कुछ सहना पड़ रहा है। उन्होंने बताया “सोशल मीडिया के जरिए हमारी बात को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। अभिनव ने ऐसा कुछ नहीं किया है, जिसकी वजह से हमें धमकियां मिल रही हों, अभिनव ने भक्ति के अलावा ऐसा कुछ नहीं किया है, जिसके लिए उन्हें इतना कुछ सहना पड़े।”

Lawrence Bishnoi Gang से मिली जान से मार देने की धमकी

आगे अभिनव की मां ने बताया की “हमें आज लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक कॉल आई, जिसमें हमें धमकी दी गई थी कि अभिनव को मार दिया जाएगा। कल रात को भी एक कॉल आई थी, जिसे हमने मिस कर दिया था। हमें आज भी उसी नंबर से एक मैसेज मिला कि वह अभिनव को मार देंगे।”

विवाद के बाद चर्चा में आए Abhinav Arora

बता दें कि 10 साल के अभिनव अरोड़ा आध्यात्मिक वक्ता है। साथ ही यूट्यूब पर भी वो अपनी वीडियोज अपलोड करते हैं। काफी सारे लोग अभिनव को फॉलो भी करते है। हाल ही में उनका संत रामभद्राचार्य के मंच से वीडियो वायरल हुआ था।

jagadguru-rambhadracharya-reaction-on Abhinav Arora Viral Video

जिसमें संत रामभद्राचार्य ने अभिनव को मंच से नीचे उतरने की बात कही थी। वीडियो वायरल होने के बाद अभिनव को संत ने मूर्ख बताया। इसके बाद से अभिनव को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें