UttarakhandNainital News

नैनीताल में ‘बन टिक्की’ की शूटिंग करने पहुंचे अभय देओल, फैंस की उमड़ी भीड़

Abhay Deol In Nainital: पिछले काफी समय से उत्तराखंड बॉलीवुड कलाकारों के लिए पसंदीदा शूटिंग स्पॉट बन गया है। आए दिन कभी वेब सीरीज या फिर फिल्म के सीन की शूटिंग उत्तराखंड में होती रहती है। ऐसे में उत्तराखंड के नैनीताल में एक और बॉलीवुड फिल्म के सीन फिल्माएं जा रहे है।

नैनीताल में बन टिक्की की शूटिंग

हाल ही में अभिनेत्री काजोल और कृति सेनन अपनी वेब सीरीज की शूटिंग के लिए नैनीताल आई थी। ऐसे में अब अभिनेता अभय देओल की अपनी फिल्म बन टिक्की की शूटिंग के नैनीताल आए हुए है। बुधवार को फिल्म के के कुछ सीन्स माल रोड और पंत पार्क में शूट हुए। ऐसे में शूटिंग को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो रखी थी।

इतने दिनों तक चलेंगी शूटिंग

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस के अंडर फिल्म ‘बन टिक्की’ बन रही है। इस फिल्म में अभय देओल लीड रोल में नज़र आएंगे। इस फिल्म की बुधवार से शूटिंग शुरू हो गई है।

जहां माल रोड व मल्लीताल पंत पार्क फिल्म के कुछ सीन शूट किए गए। अभय देओल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नैनीताल की एक वीडियो भी पोस्ट की थी। खबरों की माने तो फिल्म की शूटिंग नैनातल के आस पास के इलाकों में 20 से 22 दिनों तक जारी रहेगी।

शूटिंग के दौरान माल रोड पर लगा जाम

बुधवार को ‘बन टिक्की’ फिल्म की शूटिंग के समय माल रोड पर काफी जाम लगा। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को काफी दिकत हुई। कई बार माल रोड में लबा जाम लगा। पुलिस को जाम हटाने में काफी मेहनत करनी पड़ी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें