Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी हिंसा : अब्दुल मलिक ने नहीं दिया नोटिस का जवाब, संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

हल्द्वानी हिंसा मामले में तहसील प्रशासन ने मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को 2.68 करोड़ की वसूली पत्र भेजा था। जेल में बंद मलिक को नोटिस भी तामील कराया था। लेकिन मलिक ने कोर्ट में अपना जवाब दाखिल नहीं कराया है और न ही उसका कोई प्रतिनिधि कोर्ट पहुंचा। ऐसे में जल्द ही मलिक की संपत्ति कुर्क काटने की कार्रवाई शुरू हो सकती है।

मलिक को भेजा था वसूली का नोटिस

आठ फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा मामले में नगर निगम ने 14 फरवरी को मलिक को 2.44 करोड़ अधिक की वसूली का नोटिस भेजा था। राशि जमा न होने पर नगर निगम ने आरसी जारी कर डीएम वंदना को को रिपोर्ट भेजी थी। डीएम ने तहसीलदार को आरसी भेजकर वसूली के निर्देश दिए थे।

मलिक ने नहीं दिया नोटिस का कोई जवाब

तहसीलदार ने 2.68 करोड़ का वसूली पत्र अब्दुल मलिक के घर चस्पा कराया था। इसके साथ ही नैनीताल जेल में बंद अब्दुल मलिक को यह पत्र तामिल कराया गया था। बता दें जेल में बंद मलिक को 11 मार्च तक इसका जवाब देना था। लेकिन मलिक की ओर से कोई जवाब नहीं आया।

मलिक की संपत्ति जब्त करने की तैयारी

जानकारी के अनुसार तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन मलिक की संपत्ति को खोज रहा है। जिसके बाद उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके बाद संपत्ति की नीलामी कराकर 2.68 करोड़ रुपया वसूल किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें