UttarakhandDehradun News

बालीवुड में डेब्यू करने जा रही है पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि, इस फिल्म में आएंगी नज़र

पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि निशंक बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। आरुषि फिल्म तारिणी से बॉलीवुड में कदम रखेगी। ये फिल्म नेवी की छह जांबाज महिला अफसरों की कहानी को दर्शाती है। बता दें की आरुषि फेमस कथक नृत्यांगना है। ऐसे में अब वो अभिनय की फील्ड में भी अपना हाथ आजमाने जा रही है।

इस फिल्म में नज़र आएंगी आरुषि

फिल्म तारिणी नेवी छह जांबाज महिला अफसरों पर बेस्ड है। जो साल 2015 में दुनिया के समुद्रिक सफर पर निकल पड़ती है। ऐसे में इस फिल्म में वो एहम भूमिका निभाती नज़र आएंगी। लेखक कुमार विश्वास फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे है।

आरुषि निशंक ने कुमार विश्वास के साथ मिलकर तारिणी के शुभारंभ का ऐलान किया। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। आरुषि ने बताया की फिल्म की कहानी महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। फिल्म महिलाओं की अद्भुत उपलब्धियों का रिजल्ट है। फिल्म के उद्देश्य महिलाओं को सशक्त व प्रेरित करना है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें