देहरादून : उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी से बड़ी खबर है। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। कलेर ने खटीमा से चुनाव लड़ने की बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद इस्तीफा दिया है। इससे साफ है कि कलेर सीएम धामी को सीधी टक्कर देंगे। आपको बता दें कि एसएस कलेर ने तीन साल तक आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। साथ ही आम आदमी पार्टी ने गढ़वाल, कुमाऊं और तराई से तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। आप ने इन तीनों नामों का ऐलान कर दिया है।
मंगलवार को प्रेसवार्ता कर पार्टी ने भूपेश उपाध्याय को कार्यकारी अध्यक्ष कुमाऊं, अनन्त राम चैहान को कार्यकारी अध्यक्ष गढ़वाल और प्रेम सिंह राठौर को कार्यकारी अध्यक्ष तराई बनाया गया है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव कैंपेन कमेटी की भी घोषणा की। पार्टी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। दीपक बाली को अध्यक्ष, बसंत कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
आप के इस बड़े कदम से साफ है कि आप भी 2022 के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए चुनावी मैदान में जुट गई है। आप ने कमर कस ली है। आप अब कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती क्योंकि चुनाव में कम ही समय बचा है। ऐसे में आप के लिए एक तरफ कई चुनौतियां भी है। क्योंकि प्रदेश की जनता के लिए आप नई पार्टी है। लेकिन आप चाहती है कि प्रदेश की जनता एक बार ‘आप’ को भी मौका दे।