Dehradun NewsHighlight

आंखों में पट्टी और गले में तख्ती पहन सड़कों पर उतरे आप नेता, काटा हंगामा, ये है पूरा मामला

आम आदमी पार्टी के नेता रविंद्र आनंद ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बता दें रविंद्र आनंद गणेश जोशी और मेयर गामा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले पर जांच न होने से नाराज हैं। आप नेता ने नाराजगी जाहिर कर आंखों पर पट्टी बांधकर विजिलेंस विभाग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नाटकीय रूपांतरण कर विभाग को अंधा बताया ।

आप नेता ने खोला कैबिनेट मंत्री के खिलाफ मोर्चा

बीते शनिवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह आनंद अपने कार्यकर्ताओं के साथ कारगी स्थित उत्तराखंड सतर्कता विभाग पहुंचे। इस दौरान रविंद्र आनंद ने आंखों पर पट्टी बांधकर कार्यालय के परिसर में मौन रहकर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें बलपूर्वक उठाने का प्रयास किया। लेकिन वे वहीं डटे रहे।

आप नेता ने किया प्रदर्शन

रवींद्र आनंद ने आंखों पर पट्टी बांधकर वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं के गले में तख्तियां डालकर प्रदर्शन दर्ज कराया। इस दौरान एक कार्यकर्ता के गले में गामा मेयर आय से अधिक संपत्ति का मामला और दूसरे कार्यकर्ता के गले में कृषि मंत्री गणेश जोशी की तख्ती डालकर उन्हें ढूंढने का प्रयास करते हुए यह दर्शाया कि सतर्कता विभाग को आय से अधिक संपत्ति मामले में लिप्त निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा और कृषि मंत्री गणेश जोशी दिखाई नहीं देते ।

एक साल पहले सौंपा था ज्ञापन : आप नेता

रविंद्र आनंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने एक साल पहले निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा के विरुद्ध सतर्कता विभाग में ज्ञापन सौंपा था। जिसमें उन्होंने उनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग की थी। कुछ समय बीत जाने पर जब कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने दोबारा एक पत्र एसपी विजिलेंस को सौंपा था।

BJP नेताओं के खिलाफ नहीं होती कोई कार्रवाई

रविंद्र आनंद ने कहा कि मामले को अब एक साल हो गया है। लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके विरोध में उन्हें सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। आप नेता ने कहा कि विपक्ष में यदि किसी नेता पर कोई मामला उठता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है। लेकिन भाजपा के किसी नेता पर कार्रवाई नहीं होती।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें