Big NewsDehradun News

आप नेता कोठियाल का दावा : सरकार बस मौका दे, हम 48 घंटे में तैयार कर देंगे रानीपोखरी पुल

देहरादून : देहरादून से ऋषिकेश जाने के लिए वैसे तो कई रास्ते हैं लेकिन कई लोग रानीपोखरी होकर लोग जाते हैं, जहां रानीपोखरी में जाखन नदी में पुल बना हुआ था जो की बीते दिनों खनन और बारिश की भेंट चढ़ गया। इस पुल का निरीक्षक करने खुद सीएम अधिकारियों समेत गए थे और सीएम के निर्देश के बाद वैकल्पिक मार्ग बनाया गया लेकिन एक नहीं दो नहीं बल्कि तीसरी बार ये बह गया जिससे लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं इस मुद्दे को लेकर आप ने सरकार को घेरना शुरु कर दिया है। रानीपोखरी में पुल और वैकल्पिक मार्ग टूटने के बाद आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने दावा करते हुए कहा कि अगर सरकार मौका देगी तो वो 48 घंटे में रानीपोखरी के टूटे पुल का निर्माण करवा देंगे। ताकि आम जनता को समस्या ना हो। कर्नल कोठियाल ने दावा करते हुए कहा कि वो पहले दिन से ही सरकार को सुझाव दे रहे हैं कि उनको मौका मिले तो वो वैली ब्रिज का निर्माण 48 घंटे में कर सकते हैं, लेकिन सरकार खामोश है।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि सरकार की ओर से बनाया गया अस्थाई रास्ता कई बार बह चुका है। कर्नल कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो दावा करती है, उसको पूरा करने का दम भी रखती है। उन्होंने केदारनाथ आपदा का अनुभव साझा करते हुए कहा कि केदारनाथ जैसी भयंकर आपदा के दौरान उन्होंने स्थानीय युवाओं की मदद से कई बड़े निर्माण करने में सफलता हासिल की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें