HighlightNainital News

हल्द्वानी पहुंचे आप नेता कर्नल कोठियाल, युवाओं से किया संवाद, बेरोजगारी रहा अहम मुद्दा

हल्द्वानी – आम आदमी पार्टी नेता कर्नल अजय कोठियाल आज हल्द्वानी पहुंचे, यहां उन्होनें युवा संवाद में हिस्सा लिया और जनता के सवालों का जबाब दिया और उत्तराखंड में आप किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी इस पर भी लोगों से विचार विमर्श किया।

अजय कोठियाल ने कहा की आम आदमी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर तथ्यात्मक रूप से जनता के बीच जाएगी, सिडकुल में रोजगार, स्वास्थ, पानी, बिजली औऱ पलायन जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों में जनता के बीच जायेगी। कर्नल कोठिया ने कहा कि मौजूदा समय में सबसे अहम और बड़ा मुद्दा बेरोजगारी को लेकर है. युवाओं को नौकरी का इंतजार है और उनकी सरकार से सिर्फ नौकरी की ही मांग है.

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा की उत्तराखंड की समस्याओं को जानने के साथ ही युवाओं के दिमाग मे क्या चल रहा है, युवा वर्ग को किस तरह की समस्याएं है उनको जानकर आप आगे की रणनीति तय करेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें