Big NewsNational

देश से बड़ी खबर : आ गई कोरोना की एक और दवा, मिली मंजूरी, ये है खासियत

भारत से अच्छी खबर है। जी हां बता दें कि कोरोनावायरस से लड़ने के लिए एक और दवाई आ गई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित एक एंटी कोविड दवा के आपातकालीन उपयोग को आज मंजूरी दे दी है। ये दवा मध्यम से गंभीर कोविड -19 रोगियों के इलाज में मदद करेगी। आपको बता दें कि 2-डीजी दवा एक पाउच में पाउडर के रूप में आती है, जिसे पानी में घोलकर लिया जाता है।

2-डीजी नाम की ये दवा परीक्षणों में बेहद कामयाब हुई है। 2-डीजी, कोविड -19 रोगियों को तेजी से ठीक करने में मदद करता है, और मेडिकल ऑक्सीजन  पर मरीज़ की निर्भरता को भी कम करता है। यह संक्रमित कोशिकाओं में जाकर वायरस को बढ़ने से रोकता है।

2-डीजी को इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (INMAS)और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ मिलकर हैदराबाद में विकसित की है। अप्रैल 2020 में, INMAS-DRDO के वैज्ञानिकों ने सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के साथ मिलकर कई प्रयोग किये और पाया कि यह अणु SARS-CoV-2 वायरस के खिलाफ प्रभावी ढंग से काम करता है और विषाणु वृद्धि को रोकता है।

इन निष्कर्षों के आधार पर, डीसीजीआई केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने मई 2020 में कोविड -19 रोगियों में 2-डीजी के दूसरे चरण-के ​​परीक्षण की अनुमति दी थी। दूसरे चरण के नतीजे आने के बाद यह पाया गया कि यह दवा वायरस से संक्रमित कोशिकाओं में जाकर जमा हो जाती है और वायरस के विकास को रोकती है।

Back to top button