Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: विजय संकल्प शंखनाद जनसभा शुरू, यशपाल आर्य का जोरदार स्वागत, हरदा ने बजाया हुड़का

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: हल्द्वानी में कांग्रेस की विजय शंखनाद संकल्प जनसभा शुरू हो गई है। सभा स्थल पर कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद हैं। बड़ी संख्सा में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है। पिछले दिनों कांग्रेस में वापसी करने वाले यशपाल आर्य और संजीव आर्य का जोरदार स्वागत किया गया। दोनों नेताओं को स्वागत छोलिया नृत्य के साथ पारंपरिक ढंग से किया गया।

इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत हमेशा की तरह आज भी अपने खास अंदाज में नजर आए। पूर्व सीएम हरीश रावत ने हुड़का बजाकर यशपाल आर्य का स्वागत किया। उनकी इसी तरह की छोटी-छोटी बातों पर लोग उनके मुरीद हो जाते हैं। सभा स्थल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम बड़े नेता मौजूद हैं।

विजय शंखनाथ रैली के दौरान कांग्रेस एक मंच पर आकर एकजुटता दिखाने का प्रयास करती नजर आ रही है। इस शंखनाद जनसभा के जरिए कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव को बिगुल फूंकने जा रही है। इसके लिए कांग्रेस पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटी थी। जनसभा एक दिन पहले होनी थी, लेकिन सीएम के कार्यक्रम के चलते कांग्रेस की रैली को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें