Big NewsNational

मन्नत मांगने को हाथी की मूर्ति के नीचे घुसा शख्स फंसा, वायरल हुआ वीडियो

viral video man under elephant statueकई बार मंदिर में पूजन अर्चन के दौरान श्रद्धालु लापरवाह हो जाते हैं। जिसका खामियाजा उन्हें चुकाना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मंदिर परिसर में बनी एक हाथी की मूर्ति की पूजा के दौरान एक शख्स मूर्ति के बीच फंस गया।

ये वीडियो मध्यप्रदेश के अमरकंटक मंदिर का बताया जा रहा है। इस वीडियो के देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शख्स कि इस लापरवाही से वो खुद बड़ी मुसीबत में फंस गया।

ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में हाथी की मूर्ति में पैरों के बीच सख्स बुरी तरह अटका हुआ है। आस पास लोग मौजूद हैं। उसे मूर्ति से सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि ये एक शार्ट वीडियो है। जिससे ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि अंत में वो शख्स कैसे बाहर निकला।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें