National

खिलौने के घोड़े पर निकाली अनोखी बारात, वीडियो हुआ वायरल, लोगों की छूटी हंसी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा उसकी हंसी छूट गई। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा अपनी बारात में खिलौने वाले घोड़े पर बैठा है। और पीछे से बाराती चल रहे हैं। लोगों को यह वीडियो काफी फनी लग रहा है।

खिलौने के घोड़े पर निकाली बारात

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा खिलौने वाले घोड़े पर बैठ बारात निकाल रहा है। उसके आसपास कई बाराती मौजूद हैं। एक व्यक्ति उसके सिर पर छाता लगाए आगे बढ़ रहा है। पीछे बाराती नाचते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में दूल्हे को खिलौने वाले घोड़े में गोल-गोल घूमते हुए भी देखा जा सकता है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

इस अकाउंट में शेयर की वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @imjustbesti पर शेयक किया गया है। इस वीडियो में दूल्हा सिख है और उसके साथी भी सिख है।

https://www.instagram.com/reel/CzgUhYYMsaL/?utm_source=ig_web_copy_link

कई लोगों ने दी प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे वीडियो पर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मजेदार वीडियो, एक अन्य यूजर ने लिखा जानवरों का उत्पीड़न करने से अच्छा है ऐसा करना। वहीं कई लोगों ने कहा कि दूल्हे ने पशु क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाने के लिए ऐसा किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें