Dehradun NewsHighlight

देहरादून। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर ट्रक पलटा, एक घायल

lacchiwala

 

देहरादून के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक हादसा हुआ है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक के पलटने से एक युवती घायल हो गई। जबकि टोल प्लाजा बूथ को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मामला शनिवार दोपहर 2.36 का है। जब देहरादून की ओर से एक तेज गति से आता हुआ ट्रक टोल प्लाजा के समीप बने बैरिकेडिंग के पास पलट गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक के अंदर सीमेंट के बोरे भरे हुए थे। ट्रक हर्रावाला से ऋषिकेश जा रहा था। ट्रक के पलटने से टोल प्लाजा में बना केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही केबिन के अंदर बैठी डोईवाला निवासी युवती कामिनी के पैर में चोट आई है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर युवती के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।

उत्तराखंड में कोरोना के 260 नए मामले, दून में संक्रमण तेज हुआ

वहीं ट्रक चालक की माने तो ट्रक का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। उसने ट्रक को रोकने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें