National

61 मवेशियों के सिर ले जा रहा एक ट्रक जब्त, पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार, जांच जारी

असम-मेघालय सीमा पर गुवाहाटी के बाहरी इलाके जोराबाट में एक ट्रक 61 मवेशियों के सिर ले जा रहा था। पुलिस ने ड्राइवर को ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही 61 मवेशियों के सिर जब्त कर लिए हैं।

61 मवेशियों के सिर बरामद

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसारजोराबाट पुलिस चौकी के एक पुलिस अधिकारी जे गोगोई ने कहा, “हमने ट्रक से 61 मवेशियों के सिर बरामद किए हैं, जो मेघालय की ओर जा रहे थे। हमने ट्रक चालक को भी पकड़ लिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।” मामले की आगे की जांच जारी है।

1,640 किलोग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार

वहीं दूसरी तरफ असम पुलिस ने असम-त्रिपुरा सीमा पर असम के करीमगंज जिले में एक ट्रक से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 1,640 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें