Udham Singh Nagar NewsHighlight

अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसी खनन से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली, इस वजह से हुआ हादसा

उधम सिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी में खनन से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान में जा जा घुसी। इस दौरान घर में मौजूद लोगों में खलबली मच गई और सभी लोग आनन-फानन में बाहर निकल आए।

अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसी खनन से लदी ट्राॅली

मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक गुफरान और उसके साथी नजाकत व अनवर हाजी निवासी मुरादाबाद ट्रैक्टर-ट्राॅली में उपखनिज लेकर जा रहे थे। इस दौरान परमानंदपुर में स्थित शिव मंदिर के पास उनका ट्रैक्टर का टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर के मकान में जा टकराई। घटना के दौरान घर में सभी लोग सो रहे थे।

हादसा होते ही मचा हड़कंप

तेज आवाज सुनते ही परिजनों की नींद खुल गई। उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया और घर से बाहर निकले। मकान में टक्कर लगने से हैंडपंप, मकान का अगला हिस्सा, भट्टी और बिजली का पोल टूट गया। गनीमत रही कि किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हादसा होते ही ट्रैक्टर चालक सहित तीनों लोग ट्रैक्टर से कूद गए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें