Pauri Garhwal NewsHighlight

लावारिस कुत्ते ने दो दिन में 10 लोगों को काटा, गोवंश पर भी कर रहा हमला, दहशत में आए लोग

श्रीनगर में इन दिनों गुलदार के साथ-साथ लावारिश कुत्ते ने भी आतंक मचाया हुआ है। पिछले दो दिनों में लावारिस कुत्ता 10 लोगों को काट चुका है। जिसके बाद से गांव के लोग दहशत में है। ग्रामीणों ने नगर निगम से कुत्ते से निजात दिलाने की मांग की है।

क्षेत्र में लावारिस कुत्ते का खौफ

मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के बिल्केदार क्षेत्र में एक लावारिस कुत्ता लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। गली मोहल्ले में घूम रहा कुत्ता लोगों पर झपटकर उन्हें काट रहा है। पिछले दो दिनों के भीतर कुत्ता 10 लोगों को काट चुका है। जिसमें बुजुर्ग के साथ-साथ बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

दहशत में आए लोग

ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ता पालतू जानवर समेत लावारिस गोवंश पर भी हमला कर रहा है। कुत्ते के डर से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने नगर निगम से जल्द से जल्द लावारिस कुत्ते से निजात दिलाने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें