UttarakhandBig NewsDehradun News

दिल्ली से मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार पर गिरा पत्थर, चालक गंभीर रूप से घायल

दिल्ली से मसूरी घूमने आए पर्यकों की कार में पहाड़ी से पत्थर गिरने से हादसा हो गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत चार लोग सवार थे।

हादसा मसूरी के कैंपटी के पास कांडीखाल के पास हुआ। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कार में सवार अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

बता दें प्रदेश में आज भारी बारिश के साथ एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज और कल प्रदेशभर में भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, नैनिताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपद में कहीं–कहीं तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें