Big NewsHaridwar NewsUttarakhand

उत्तराखंड। भरभराकर गिरी स्कूल की छत, मलबे में अटकी सांसें

roorkee news

 

रुड़की के पड़ाव इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक जर्जर स्कूल की इमारत गिर गई जिसमें एक मजदूर मलबे में दब गया।

बताया जा रहा है कि पड़ाव इलाके में एक पुराना स्कूल है। स्कूल बेहद जर्जर हो चुका था और बंद भी हो चुका था। इस स्कूल को तोड़ने के लिए ठेका दिया गया था। इसे तोड़ने का काम चल रहा था। इसके लिए मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान दीवार तोड़ते समय पूरी छत नीचे बैठ गई।

देहरादून। माल देवता में पिकनिक मनाने गया युवक डूबा

इस मलबे में एक मजदूर दब गया। हालांकि गनीमत रही कि अन्य मजदूर बच गए। वहीं हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी इसके साथ ही राहत कार्य शुरु किया। जल्द ही पुलिस, अग्निशमन और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरु कर दिया। इस हादसे में मलबे में दबे मजदूर को निकाल लिया गया और उसे अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें