Udham Singh Nagar NewsHighlight

ड्यूटी जा रहा था व्यक्ति, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

रुद्रपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने ड्यूटी जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई।

रुद्रपुर में सड़क हादसा

हादसा सोमवार देर शाम भदईपुरा का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान हरवंश कुमार (43) निवासी बहेड़ी हाल निवासी रुद्रपुर के रूप में हुई है। हरवंश किच्छा बाईपास रोड पर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। जानकारी के अनुसार हरवंश की बेटी की अगले महीने शादी थी।

तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

हरवंश शाम को ड्यूटी के लिए जा रहा था। भदईपुरा के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

हादसे में व्यक्ति की मौत

राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरवंश को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी, दो बेटी और बेटा गांव में ही रहते हैं। उन्हें घटना की जानकारी दे दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें