HighlightChampawat News

दो वाहनों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, सात लोग घायल

लोहाघाट एनएच में गुरुवार दोपहर में दो वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के कारण नेशनल हाइवे पर काफी देर तक जाम की समस्या बनी रही।

टाटा सूमो व मारुति कार में हुई जोरदार टक्कर

गुरूवार दोपहर 1:30 बजे के आसपास घाट पोस्ट ऑफिस के पास टाटा सूमो व मारुति कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। जिन्हें पिथौरागढ़ चिकित्सालय भेजा गया है।

हादसे में सात लोग घायल

बाराकोट चौकी पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची। बाराकोट चौकी के एसआई नरेश कुमार ने बताया दुर्घटना में टाटा सुमो के चालक रविंद्र, मनोहर सिंह निवासी मदकोट और मारुति कार चालक होशियार सिंह, चंद्र सिंह, होशियार सिंह, भूपाल सिंह, हिमांशु निवासी पिथौरागढ़ घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में इलाज चल रहा है।

सरयू नदी में गिरने से बाल-बाल बची कार

हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। दोनों के आगे का हिस्सा बुरी तरह डेमेज हो गया है। दुर्घटना में मारुति कार सरयू नदी में गिरने से बाल-बाल बची है। गनीमत रही दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। दुर्घटना के कारण काफी देर एनएच में ट्रैफिक जाम भी रहा। जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाकर यातायात सुचारू करवाया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें