Champawat NewsBig News

ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

टनकपुर कोतवाली पुलिस कार्यालय के ठीक सामने खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।

घटना सोमवार रात की है। खड़े ट्रक में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक का अगला हिस्सा जलकर पूरी तरह राख हो गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर कोतवाली पुलिस के अधिकारियों ने ट्रक का मुआयना किया। हालांकि ट्रक में आग कैसे लगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रक में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें