Big NewsHaridwar News

पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर हुआ खाक

हरिद्वार के रुड़की में देर रात पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

पेपर मिल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में स्थित गंगोत्री पेपर मिल है। फैक्ट्री में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया।।

करोड़ों का माल जलकर हुआ खाक

घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें आग लगने से करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें