Haridwar NewsBig News

रुड़की के एटेरो कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है. रुड़की के भगवानपुर में स्थित एटेरो कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई. आग की लपटे देख मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने आग को बुझाने की कोशिश की. लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे.

एटेरो कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग

घटना शुक्रवार करीब 11 बजे के आसपास की हैं. भगवानपुर के रायपुर क्षेत्र स्थित एटेरो कंपनी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. कर्मचारियों ने आएग की लपटे देख इसकी जानकारी कम्पनीब प्रबंधन को दी. कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया. कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे.

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के मुताबिक कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाया जाता है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें