Big NewsNainital News

गर्जिया मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, प्रसाद की दुकानें जलकर हुई खाक, मचा हड़कंप

नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रामनगर के गर्जिया मंदिर परिसर में अचानक आग लग गई। आग की लपटे देख भक्तों में भगदड़ मच गया।

गर्जिया मंदिर परिसर में लगी भीषण आग

घटना सोमवार की है। जानकारी के मुताबिक गर्जिया मंदिर परिसर में अचानक आग लग गई। आग लगने से प्रसाद की दुकानें जलकर राख हो गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

श्रद्धालुओं में मची अफरा- तफरी

आग की लपटे देख मंदिर में आए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान को खतरे में देख इधर से उधर भागने लगे। फिलहाल आग क्यों लगी है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें