Uttarkashi NewsHighlight

आवासीय मकान में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी

उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील क्षेत्र के बनाल पट्टी के जेस्टाडी गांव में एक आवासीय मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

आवासीय मकान में लगी भीषण आग

आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों ले साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर घटनास्थल से लौटे अग्निशमन अधिकारी एसएस चौहान ने बताया कि रसोई गैस में सिलिंडर लिकेज होने के कारण मकान में भीषण आग लग गई।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है ढाई मंजिल आवासीय भवन में चार परिवार रहते थे। आग लगने से मकान की छत पर रखा घरेलू सामान जलकर रख हो गया। आग लगने से कितना नुकसान हुआ है फिलहाल इसका आकलन किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें