Haridwar NewsHighlightRoorkee News

रुड़की में एक घर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

रूडकी के बीटी गंज में रूडकी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राकेश गर्ग के मकान में दोपहर के समय भीषण आग लग गई। आग की लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

घर में लगी भीषण आग

आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मकान के अंदर से महिलाओ को सुरक्षित बाहर निकालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।

मौके पर मची अफरा-तफरी

आग लगने से दो वाहन समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। मामले को लेकर सीओ रूडकी नरेंद्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि मकान में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हादसे में जान माल की हानि नहीं हुई है। फिलहाल प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें