Big NewsNainital News

रामनगर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से हुआ बड़ा हादसा, 22 लोग हुए घायल

रामनगर में बड़ा हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 22 श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर है।

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से हुआ बड़ा हादसा

रामनगर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 22 श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप में 28 श्रद्धालु सवार थे।

गर्जिया मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

हादसे का शिकार हुए पिकअप में सवार श्रद्धालु गर्जिया मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के दड़ियाल क्षेत्र से गर्जिया मंदिर जा रहे थे।

इसी बीच सुबह 9:45 बजे लदुवाचौड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें  22 लोग घायल हो गए। इस हादसे में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

चालक की लापरवाही के चलते हुआ हादसा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप से बाहर निकाया गया। जिसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घायलों से मिलने विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी सहित कई अन्य कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। 

मिली जानकारी के मुताबिक चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। उसे वाहन धीरे को चलाने को भी कहा गया लेकिन वो नहीं माना। चालक की लापरवाही के चलते ये हादसा हो गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें