Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड। ब्लैकमेल कर युवती से रेप का मामला, इंस्टाग्राम पर शुरु हुई थी चैट

raped by insta friend

 

 

देहरादून में रह कर पढ़ाई कर रही जौनसार बावर की एक युवती के साथ ब्लैकमेल कर रेप करने का मामला सामने आया है। युवती ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि युवती के गांव के ही एक युवक राहुल शाह ने राहुल विक्टा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और युवती के साथ चैट शुरु की। दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई और इसी बीच युवती ने राहुल के साथ अपनी कुछ बेहद अंतरंग तस्वीरें साझा कर दीं। इसके बाद राहुल विक्टा ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। राहुल को देख युवती को पता चला कि राहुल विक्टा कोई और नहीं उसके गांव का रहने वाला राहुल शाह है। इसके बाद युवती नाराज हो गई। वहीं राहुल शारीरिक संबंध बनाने के दबाव डालने लगा।

उत्तराखंड की महिलाओं को आरक्षण पर हरियाणा की महिलाओं को आपत्ति, कोर्ट पहुंची

युवती ने राहुल को रोकने की कोशिश की तो उसने तस्वीरें गांव के लोगों को भेजने की धमकी दी। लाचार युवती ने युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

राहुल इसके बाद भी नहीं रुका और लगातार युवती पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता रहा। युवती ने युवक से दूरी बनानी शुरु की तो युवक ने परेशान करना शुरु कर दिया। इसी बीच युवक ने युवती की तस्वीरें उसके परिचितों को भेजनी शुरु कर दीं। इसके बाद युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने की तहरीर कोतवाली में दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें