Big NewsTehri News

अमेरिका की लड़की को पहाड़ी युवक से हुआ इश्क, शादी करने पहुंची उत्तराखंड

अमेरिका की एक गोरी मेम को पहले तो एक पहाड़ी भुला से इश्क हो गया और फिर उसे भारतीय संस्कृति और खास तौर पर उत्तराखंड से भी इतना प्यार हुआ कि भारतीय से शादी करने वो भारत ही चली आई।

दरअसल आराकोट के रहने वाले अलेल सिंह रावत के बेटे विकास अमेरिका में रहते हैं। विकास अमेरिका में ही काम करते हैं। अमेरिका में काम करने के दौरान ही उनकी मुलाकात अमेरिका में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहीं फ्रेंचस्का से हुई। फ्रेंचस्का मूल रूप से कनाडा की रहने वाली हैं। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और दोनों ने जीवन साथ बिताने का फैसला लिया। इस बीच फ्रेंचस्का की नौकरी भी लग गई। दोनों ने लगभग पांच साल साथ बिताए और अब बारी थी जिंदगी भर का गठबंधन करने की।

दोनों ने अपने अपने परिजनों से बात की। दोनों के परिवार वाले इसके लिए राजी हो गए। इसी बीच फ्रेंचस्का ने विकास से उत्तराखंड में उसके गांव में ही भारतीय संस्कृति के रीति रिवाजों से शादी की इच्छा जताई। विकास भी कुछ ऐसा ही चाहते थे। लिहाजा दोनों आराकोट पहुंचे और यहीं पर भारतीय परंपराओं के मुताबिक शादी रचाई।

इस दौरान फ्रेंचस्का के परिजन और अन्य दोस्त भी पहुंचे थे। विकास के घर वाले भी साथ थे। दोनों ने भारतीय रीति रिवाजों से धूमधाम से शादी रचाई। शादी के बाद ये दोनों अपने दोस्तोंके साथ अमेरिका लौट गए। वहीं आराकोट और आसपास के इलाकों में इस शादी को लेकर खासी चर्चा हो रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें