Big NewsChampawat News

यहां स्कूटी और बाइक सवार की जोरदार भिड़ंत, एक व्यक्ति की हालत गंभीर

चंपावत के लोहाघाट से हादसे की खबर सामने आ रही है। एनएच में लोहाघाट के पुनेठा पेट्रोल पंप के पास स्कूटी और बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्कूटी और बाइक सवार की जोरदार भिड़ंत

हादसा रविवार का बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान दीपक चतुर्वेदी निवासी सुई लोहाघाट के रूप में हुई है। हादसा होता देख आसपास के लोग घायल को लेकर लोहाघाट के उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जिसका प्राथमिक उपचार कर चंपावत के जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्सियो ने बताया कि स्कूटी सवार दीपक चतुर्वेदी पेट्रोल पंप के पास से शीतला माता मंदिर की ओर मुड़ रहे थे तभी पिथौरागढ़ से चंपावत की ओर तेज गति से जा रहे बाइक आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल स्कूटी सवार का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें