Big NewsUttarakhand

आईडीपीएल में खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप, सिर में लगी थी गोली

रविवार देर रात ऋषिकेश के आईडीपीएल में खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। युवके के सिर में गोली लगी है।

ऋषिकेश में खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप

ऋषिकेश में आईडीपीएल चौकी क्षेत्र के कृष्णानगर तिराहे के पास खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक के सिर में गोली लगी है। पुलिस को मृतक के शव के पास से एक देसी कट्टा, बाइक और स्विच ऑफ मोबाइल मिला है।

मृतक के बारे में पुलिस जुटा रही जानकारी

पुलिस को रविवार देर रात आईडीपीएल क्षेत्र के एक स्थानीय व्यक्ति ने कृष्णानगर तिराहे के पास खून से लथपथ एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

मृतक के पास से आधार कार्ड और मोबाइल फोन हुआ बरामद

मृतक के पास से एक आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आधार कार्ड में मृतक का नाम अनिल है। जो कि उत्तरप्रदेश के बिजनौर के साधुपुरा का निवासी है।

आधार कार्ड और फोन के जरिए से मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि देसी कट्टे से गोली बिल्कुल ठोड़ी से सटाकर चलाई गई होगी। 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button