Big NewsDehradun News

देहरादून में फिर चली गोलियां!, दो बेगुनाहों को लगी गोली, फायरिंग से मचा हड़कंप

राजधानी देहरादून में एक बार फिर गोलिया चलने की खबर सामने आ रही है। जिससे इलाके में दहश्त का माहौल हो गया है। दरअसल शुक्रवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रायपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित शराब के ठेके के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान फायरिंग हुई। ऐसे में दो युवको को गोली लग गई।

देहरादून में फिर चली गोलियां

रायपुर में फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एहतियात के तौर पर शराब का ठेका भी समय से पहले बंद करवा दिया। जिस दो युवकों को गोली लगी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोनों घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। तो वहीं अब पुलिस इस मामले में हमलावरों की तलाश कर रही है।

रायपुर में वाइन शॉप के बाहर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला शुक्रवार शाम करीब साढ़े आठ बजे रिंग रोड स्थित शराब के ठेके के बाहर का है। यहां कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने देसी कट्टा निकाला और फायरिंग कर दी।

फायरिंग में दो युवकों को लगी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर दो राउंड फायर हुए। जिससे वहां भगदड़ की स्थिति मच गई। लोगों ने पहले गोली की आवाज को किसी बाइक का शोर समझा। लेकिन कुछ ही देर में पता चला कि फायरिंग हुई है।

फायरिंग में 38 साल के नवीन राणा की छाती में गोली का छर्रा लगा। जिन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 25 साल के कविंद्र शर्मा के पैर में गोली लगी। वो दून अस्पताल में भर्ती है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी फायरिंग के बाद हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए।

फरार आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें